Posts

चोरों का दुस्साहस! मोतिहारी में रुपयों से भरा बैग नहीं देने पर कर दी फायरिंग

 'चोरों का दुस्साहस! मोतिहारी में रुपयों से भरा बैग नहीं देने पर कर दी फायरिंग मोतिहारी  पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने एक हुंडी कारोबारी के साथ लूटपाट की है. लगभग सवा लाख रुपये लूट की बात बतायी जा रही है. इस दौरान अपराधियों द्वारा दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी की गई. पुलिस व्यवसायी को गोली लगने से इंकार कर रही है, लेकिन व्यवसायी का एक हाथ जख्मी दिखाई दे रहा है. जख्म गोली का है या झोला छीनने के कारण हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के समीप का है. जिस कारण रेलवे पुलिस भी घटना की जांच में जुटी है. घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के चार नंबर वार्ड निवासी पीड़ित कारोबारी अजय कुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि वह सुबह में एक बैग वाले झोला में पैसा लेकर बाइक से अपने कारोबार के लिए जा रहे थे. जब वह काली मंदिर के पास आए तो पहले से बाइक लगाकर खड़े दो से तीन अपराधियों ने उनका झोला छीनने का प्रयास किया. "अपराधियों द्वारा झोला छीनने...

मोतिहारी में स्कूल की पानी की टंकी में डाला सल्फास,आफत में आई 300 बच्चों की जान

 मोतिहारी में स्कूल की पानी की टंकी में डाला सल्फास,आफत में आई 300 बच्चों की जान न्यूज़ टुडे टीम अपडेट =>    पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड स्थित एक विद्यालय के पानी टंकी में असामाजिक तत्वों द्वारा सल्फास नामक जहर डाल दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद हड़कम्प मच गया. गनीमत रही कि तब तक किसी भी विद्यार्थी ने टंकी के पानी को नहीं पीया था. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्थानीय मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य और शिक्षा समिति के सदस्यों को घटना की जानकारी दी. घटना चकिया प्रखंड के कोयला बेलवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है. प्रधानाध्यापक ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमनारायण ने बताया कि सुबह नौ बजे विद्यालय खोलकर ऑफिस में बैठा था. तेज गंध महसूस हुआ. बगल में ही रसोईघर है. गंध को लेकर शिक्षकों के साथ जांच पड़ताल शुरू की तो एक सल्फास का रैपर मिला. बता दें कि इस स्कूल में लगभग तीन सौ बच्चे पढ़ते हैं. "उसके बाद नल के पानी की जांच की,।तो उसमें से भी गंध आ रहा था. फिर पानी टंकी की जांच करने पर उसमें से भी तेज ग...

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी मुजफ्फरपुर में दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 5 लोगों की मौत

 महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी  मुजफ्फरपुर  में दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 5 लोगों की मौत बिहार : मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, ये सभी लोग नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा तब हुआ जब बाइक सवार को बचाने के दौरान वाहन पलट गया, हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई, स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा काफी भयानक था। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो 5 बार पलटी मारी, इस वजह से कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो वाहन बाइक सवार को बचाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा महाकुंभ स्नान के बाद हुआ, जब श्रद्धालु मुजफ्फरपुर के रास्ते नेपाल लौट रहे थे। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण SP विद्या सागर, सीटी एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीएम सहित कई थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला, घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को श्री कृष्ण मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया, अस्पताल प्रबंधन घा...

बेतिया में बाहरी आदमियों को रख वसूली कराते थे MVI अनुप सिंह, डीटीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी, बेतिया आईटीआई मैदान में वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान उजागर हुई धांधली में पश्चिम चंपारण जिले के एमवीआई अनुप कुमार सिंह की संलिप्तता मिली है. मामले में डीटीओ अरूण प्रकाश ने मुफस्सिल थाने में एमवीआई समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें से पुलिस ने छापेमारी के दौरान दबोचे गये बिचौलिये राजू सिंह व राजीव कुमार मिश्रा को जेल भेज दिया है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मामले में डीटीओ की ओर से प्रस्तुत बाइक व बोलेरो को जब्त किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बता दें कि गुरूवार को डीएम ने आइटीआई मैदान में छापेमारी की थी. जहां से एमवीआई के सरकारी मोबाइल फोन व वाहनों के तमाम कागजातों के साथ पूर्वी चंपारण रमगढ़वा के राजू कुमार सिंह व बेतिया के राजीव कुमार मिश्रा को हिरासत में लिया गया था. दोनों बिना अधिकृत रूप से सरकारी कामकाज निबटाते मिले थे. MVI अनुप सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, मामले में डीएम के निर्देश पर डीटीओ ने अब इन दोनों के साथ-साथ एमवीआई के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूत्रों की माने तो एमवीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी सरकार को लिखा गया है. ऐसे में एमवीआई अनुप कुमार सिंह की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. डीटीओ ने कराई प्राथमिकी जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण प्रकाश ने दर्ज कराये गये प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि विभिन्न माध्यमों से मोटरयान निरीक्षक अनुप कुमार सिंह के विरुद्ध कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने तथा अवैध लोगों को रखकर फिटनेस जांच एवं अन्य कार्यों के लिए अवैध रूपया वसूलने की लगातार प्राप्त हो रही थी. शिकायत के आलोक में जिला मुख्यालय अवस्थित आईटीआई फिल्ड का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान फिल्ड में विभिन्न प्रकार के वाहनों का फिटनेस ट्रांसफर एवं अन्य कार्यों के लिए जांच कराने आए कई लोग उपस्थित पाए गए. फिल्ड में मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार दास उपस्थित पाए गए. जिनके द्वारा वाहनों के ट्रांसफर के निमित्त जांच किया जा रहा था. जांच में अनुपस्थित पाए गए थे अनुप कुमार सिंह, फिल्ड में ही डाटा इंट्री ऑपरेटर हैदर अंसारी को विभिन्न कागजातों से साथ उपस्थित पाया गया. उनसे पूछ-ताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे मोटरयान निरीक्षक अनुप कुमार सिंह के साथ वाहनों के फिटनेस की जांच के लिए फोटो खींचने आए हैं. जांच के दौरान फिटनेस जांच के लिए प्राधिकृत अनुप कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए. छापामारी के दौरान पांच छह लोग लोग बैग व कागज लेकर भागने लगे. जिसमें से पीछा करके दो व्यक्तियों को दबोचा गया. दबोचे गए दोनों व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर अपना-अपना नाम राजीव कुमार एवं राजू बताया गया. इसी दौरान राजीव कुमार की निशानदेही पर एक बाइक तथा राजू सिंह की निशानदेही पर बोलेरो की जांच की गई. जांच के दौरान इन दोनों वाहनों से परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार के भरे हुए कागजात जब्त किया गया. इसके संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया. इनके पास से कुल चार मोबाइल भी बरामद किए गए. जेल भेजे गए आरोपी फिल्ड में उपस्थित मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार दास व डॉटा इंट्री ऑपरेटर हैदर अंसारी ने उक्त दोनों दबोचे गए व्यक्तियों को एमवीआई अनुप कुमार सिंह के साथ बराबर देखे जाने की पुष्टि की. जांच के दौरान राजीव कुमार एवं राजू सिंह के गाड़ी से परिवहन विभाग के कागजात, मोबाइल पाया जाना संदेहास्पद है. पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

 बेतिया में बाहरी आदमियों को रख वसूली कराते थे MVI अनुप सिंह, डीटीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी, बेतिया आईटीआई मैदान में वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान उजागर हुई धांधली में पश्चिम चंपारण जिले के एमवीआई अनुप कुमार सिंह की संलिप्तता मिली है. मामले में डीटीओ अरूण प्रकाश ने मुफस्सिल थाने में एमवीआई समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें से पुलिस ने छापेमारी के दौरान दबोचे गये बिचौलिये राजू सिंह व राजीव कुमार मिश्रा को जेल भेज दिया है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मामले में डीटीओ की ओर से प्रस्तुत बाइक व बोलेरो को जब्त किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बता दें कि गुरूवार को डीएम ने आइटीआई मैदान में छापेमारी की थी. जहां से एमवीआई के सरकारी मोबाइल फोन व वाहनों के तमाम कागजातों के साथ पूर्वी चंपारण रमगढ़वा के राजू कुमार सिंह व बेतिया के राजीव कुमार मिश्रा को हिरासत में लिया गया था. दोनों बिना अधिकृत रूप से सरकारी कामकाज निबटाते मिले थे.  MVI अनुप सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, मामले में डीएम के निर्देश पर डीटीओ ने अब इन दोनों के साथ-साथ एमवीआई के खिलाफ भी प्राथम...